सोमवार, 18 अप्रैल 2011

facebook देवो भव्

 मैं और मुझ जैसे कई लोग आजकल भगवान के नाम के साथ साथ फेसबुक की  महिमा का गुणगान भी करते है ,और करे भी क्यों नही.…  अरे पहले  जो मनोकामनाएं भगवान से कही जाती थी आजकल वह फेसबुक सुनता है और पूरी भी करता है
 अब आप सब सोच रहे होंगे कौनसी ऐसी प्रार्थना फेसबुक सुनता है, तो आप ही सोचिये  पहले अगर आपका कोई दोस्त आपसे बिछड़ जाता था तो आप या तो उसकी याद में हाथ मलते थे या प्रभु से मनाते थे कि कही भी वह आपको दोबारा मिल जाए और ये तो आपको भी पता है कि ये करिश्मे तो कभी कभी ही होते थे  पर देखिये फेसबुक  की कृपा से ये करिश्मे आपकी लाइफ में रोज होते होंगे ऐसे किसी दोस्त को याद कीजिये जिसका आपको बहुत दिन से अता पता नही है उसका नाम बस एफ बी पर क्लिक कीजिये और पता चल गया है न फेसबुक भगवन तुल्य | 
  और यही नही आपके देश दुनिया से नए नए दोस्त भी बनाता है , है न गजब चीज़ और आजकल तो और भी बहुत सी चीज़े एफ बी पर आ गयी है जैसे की आप अपनी कोई भी सार्वजानिक समस्या , अपराधिक शिकायत या सरकारी कार्यवाही की रिपोर्ट भी फेसबुक पर दे सकते है , और किसी भी आंदोलन को सफल भी बना सकते है जैसे कि अन्ना हजारे जी का साथ दिया लोगो ने...........
 जिन लोगो की तस्वीरे आप सिर्फ टीवी और अखबारों में देखा करते थे या जिनके दर्शन  आपने दूर से ही किये थे कभी आज वही यहाँ आपसे सीधे चैट करते है इसके आलावा यहाँ कुछ रिश्ते जुड़ते है तो कुछ टूटते भी है तो थोडा सा इस भगवन से डरना भी जरूरी होता है 
 अब तो आप मान गए कि फेसबुक भी आजकल भगवान सरीखा है क्योकि इसके पास वह शक्ति है जो साम दाम दंड से परिपूर्ण है.............................

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें